रविवार, 26 अप्रैल 2015

अन्धविश्वास या विज्ञान

अन्धविश्वास नहीं विज्ञान

हिंदू महिलाओं में कलाइयों में चूड़ियां पहनना, पैरों में पायल पहनना, माथे पर बिंदी, नाक में कील, गले में मंगलसूत्र आदि पहनना कई लोगों को फैशन से ज्यादा कुछ नहीं लगता होगा।
यहाँ  तक कि इन्हें अपने बुजुर्गों के कहने पर धारण करने वाली महिलाएँ  भी इन्हें बोझ या फैशन समझकर पहन लेती हैं। लेकिन, सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़ियां, लौंग और पायल इन सबसे जुड़ा विज्ञान कम ही लोग जानते हैं। आइए जानें...
1सिंदूर लगाने के पीछे क्या है विज्ञान :
सदियों से विवाहित हिंदू महिलाएँ  माँग  में सिंदूर लगाती रही हैं। सिर के बालों के दो हिस्से(parting) में सिंदूर लगाया जाता है।
इस बिंदु को महत्वपूर्ण और संवेदनशील माना जाता है। इस जगह सिंदूर लगाने से दिमाग हमेशा सतर्क और सक्रिय रहता है। दरअसल, सिंदूर में मरकरी होता है जो अकेली ऐसी धातु है जो लिक्विड रूप में पाई जाती है।
यही वजह है कि सिंदूर लगाने से शीतलता मिलती है और दिमाग तनावमुक्त रहता है। सिंदूर शादी के बाद लगाया जाता है क्योंकि माना जाता है शादी के बाद ही महिला की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और दिमाग को शांत और व्यवस्थित रखना जरूरी हो जाता है।
2 कांच की चूड़ियाँ :
शादीशुदा महिलाओं का कांच की चूड़ियाँ पहनना शुभ माना जाता है। नई दुल्हन की चूड़ियों की खनक से उसकी मौजूदगी और आहट का एहसास होता है। लेकिन इसके पीछे एक विज्ञान छुपा है।
दरअसल, कांच में सात्विक और चैतन्य अंश प्रधान होते हैं। इस वजह से चूड़ियों के आपस में टकराने से जो आवाज़ पैदा होती है वह नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाती है।
3 मंगलसूत्र पहनने से जुड़ा विज्ञान :
माना जाता है कि मंगलसूत्र धारण करने से रक्तचाप(ब्लड प्रेशर) नियमित रहता है। कहा जाता है कि भारतीय हिंदू महिलाएं काफी शारीरिक श्रम करती हैं इसलिए उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहना जरूरी है।
बड़े-बुजुर्ग सलाह देते हैं कि मंगलसूत्र छिपा होना चाहिए। इसके पीछे का विज्ञान यह है कि मंगलसूत्र (उसमें लगा सोना) शरीर से टच होना चाहिए ताकि वह ज्यादा से ज्यादा असर कर सके।
✨✨✨✨✨✨✨
4 बिछुआ पहनने के पीछे का विज्ञान :
शादीशुदा हिंदू महिलाओँ में पैरों में बिछुआ जरूर नजर आ जाता है। इसे पहनने के पीछे भी विज्ञान छिपा है। पैर की जिन उंगलियों में बिछिया पहना जाता है उसका कनेक्शन गर्भाशय और दिल से है।
इन्हें पहनने से  शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जैसे - चांदी(आमतौर पर बिछुआ चांदी के होते हैं) होने की वजह से जमीन से यह ऊर्जा ग्रहण करते हैं और पूरे शरीर तक पहुँचाते
हैं।
5नाक की लौंग से जुड़ा विज्ञान : नाक में लौंग पहने के पीछे का विज्ञान कहता है कि इससे श्वास को नियमित रखने में मदद मिलती है।
6कुमकुम से जुड़ा विज्ञान :
कुमकुम भौहों के बीच में लगाया जाता है। यह बिंदु अज्ना चक्र कहलाता है। सोचिए जब भी आपको गुस्सा आता है तो तनाव की लकीरें भौहों के बीच सिंमटी हुई नजर आती हैं।
इस बिंदु पर कुमकुम लगाने से शांति मिलती है और दिमाग ठंडा रहता है। यह बिंदु भगवान शिव से जुड़ा होता है। कुमकुम, तिलक, विभूति, भस्म सब माथे पर ही लगाए जाते हैं। इनसे दिमाग को शांति मिलती है।
7 कान में बालियां, झुमके पहनने का विज्ञान :
कानों में झुमके, बालियाँ  आदि पहनना फैशन ही नहीं। इसका शरीर पर अक्युपंचर प्रभाव भी पड़ता है। कान में छेद कराकर उसमें कोई धातु धारण करना मासिक धर्म को नियमित करने में सहायक होता है।
शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए सोने के ईयररिंग और ज्यादा ऊर्जा को कम करने के लिए चाँदी  के ईयररिंग्स पहनने की सलाह दी जाती है। इसी तरह अलग-अलग तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अलग-अलग धातु के ईयररिंग्स पहनने की सलाह दी जाती रही है।
8 पैरों में पायल पहनने से जुड़ा विज्ञान : चाँदी  की पायल पहनने से पीठ, एड़ी, घुटनों के दर्द और हिस्टीरिया रोगों से राहत मिलती है।
साथ ही चाँदी  की पायल हमेशा पैरों से रगड़ाती रहती है जो स्त्रियों की हड्डियों के लिए काफी फ़ायदेमंद है। इससे उनके पैरों की हड्डी को मज़बूती मिलती है।
अपने धार्मिक संस्करों को हर एक माँ बाप अपने बच्चों को ज़रूर दें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें