BAL KAVITA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BAL KAVITA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 13 अगस्त 2011

MAN NE SUNAI EK KAHANI

                                         माँ ने सुनाई एक कहानी
 माँ ने सुनाई एक कहानी ,
उस नगर की जहाँ ,
रहती थी प्रकृति की महारानी ,
सूर्य का स्वागत करते थे वहाँ के,
पशु पक्षी और ज्ञानी ,
माँ ने सुनाई एक कहानी.....

गरजते थे जहाँ काले-काले बादल,
और होती थी जहाँ,
रिमझिम -रिमझिम बारिश ,
नन्हीं-नन्हीं बूँदों की ताल पर ,
नाचते थे पक्षी और लहराती थी,
फूलों की डाली,
मधुमक्खियों की  मधुर  गुंजन से ,
संगीत में डूब  जाती थी,  
जंगल की गली-गली,
फूलों की मुस्कान में,
साथ देती थी ,
जंगल की कली- कली.
दूर -दूर तक नज़र आता था ,
बस बारिश का पानी.
माँ ने सुनाई एक कहानी ,
उस नगर की जहाँ रहती थी,
प्रकृति की महारानी.
      
                          .....मुस्कान सहगल , VI DD, VIS.